Delhi News: दिल्ली के उपराज्यपाल ने सभी पार्क का सुरक्षा ऑडिट और पिंक पुलिस की तैनाती का दिया आदेश

Delhi: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को शहर के सभी पार्क का सुरक्षा ऑडिट कराने और उनके आसपास पिंक पुलिसकर्मियों की तैनाती का निर्देश दिया है।

पर्याप्त लाइटिंग, सुरक्षा, नियमित पेट्रोलिंग और साफ-सफाई पर दिया जोर
उपराज्यपाल कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली पुलिस आयुक्त, नगर निगम (एमसीडी) आयुक्त और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष से मुलाकात की और एक हफ्ते के अंदर दिल्ली के सभी पार्कों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करने का निर्देश दिया। इसमें पर्याप्त लाइटिंग, सुरक्षा, नियमित पेट्रोलिंग और साफ-सफाई पर खास जोर दिया गया।
दिल्ली पुलिस को बीट पेट्रोलिंग मजबूत करने के लिए कहा
दिल्ली पुलिस को बीट पेट्रोलिंग मजबूत करने के लिए कहा गया, जिसमें पार्क के आस-पास पिंक पुलिस कर्मियों की तैनाती भी शामिल है।
डीडीए और एमसीडी को पार्कों के रखरखाव के लिए साझेदारी की संभावना तलाशने को कहा
डीडीए और एमसीडी को पार्कों के लगातार रखरखाव के लिए आरडब्ल्यूए, प्राइवेट संस्थाओं और स्थानीय शिक्षण संस्थानों के साथ साझेदारी की संभावना तलाशने को कहा गया।
कहा, सुरक्षित, साफ और आसानी से पहुंच वाले पार्क जरूरी
उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली के नागरिकों के बेहतर जीवन स्तर के लिए सुरक्षित, साफ और आसानी से पहुंच वाले पार्क जरूरी हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



