क्राइम
Delhi Crime: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 70 लाख रुपये की लूट के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, 30.23 लाख रुपये बरामद

Delhi News: उत्तर दिल्ली के गुलाबी बाग अंडरपास के पास एक स्कूटी सवार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर कथित रूप से 70 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 30.23 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के गया निवासी चंदन कुमार (20), सुषोभन उर्फ सोनू (28), मनीष कुमार उर्फ विक्की (21), योगेश कुमार (30), दिल्ली के बुराड़ी निवासी सीतू (31) और झारखंड के चतरा निवासी मंटू यादव (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सीतू के खिलाफ लूट के छह मामले पहले भी दर्ज हैं। (भाषा)



