देश-दुनिया

Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी की ओर बढ़ी

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को धुंध की घनी चादर छाई रही, जिससे वायु गुणवत्ता में तेज गिरावट आने के साथ एक्यूआई 391 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी के करीब है। दिल्ली के 59 निगरानी केंद्रों में से 30 पर सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शेष केंद्रों पर यह बेहद खराब श्रेणी में रही।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही
दिल्ली में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 367 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। सीपीसीबी के अनुसार, अलीपुर में वायु की गुणवत्ता सबसे खराब रही। यहां एक्यूआई 427 रहा, जो गंभीर श्रेणी में आता है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बिगड़ी, भूपेंद्र यादव ने प्रदूषण कम करने के अनेक उपाय गिनाए
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सितंबर से लागू किए गए कई उपायों पर प्रकाश डाला, जिसमें पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में आई कमी भी शामिल है। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता और बिगड़कर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 348 पर पहुंच गया, जबकि दो नवंबर को यह 324 और एक नवंबर को 261 था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button