AQI: दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में, पंजाबी बाग में सबसे अधिक 458 दर्ज

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 379 दर्ज किया गया। यह जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दी। सीपीसीबी के अनुसार, शहर में पंजाबी बाग में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही, जहां एक्यूआई 458 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है।
धुंध की मोटी चादर की चपेट में दिल्ली, जहांगीरपुरी में एक्यूआई 452 दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह धुंध की मोटी चादर छाए रहने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक 332 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, जहांगीरपुरी में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही। यहां एक्यूआई 452 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है।
दिल्ली में एक्यूआई के 324 पर पहुंचने के बाद ग्रेप का दूसरा चरण लागू
दिल्ली में सोमवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किए जाने के बाद अधिकारियों ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रैप के दूसरे चरण के प्रतिबंध लागू कर दिए। वहीं, अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। (भाषा)



