Diwali: हरित पटाखे ही जलाएं और तय समयसीमा का पालन करें, दिल्ली सरकार की नागरिकों से अपील

Deepawali: दीपावली से पहले दिल्ली सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में त्योहार आसपास सीमित अवधि के दौरान केवल प्रमाणित हरित पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन करें।
निर्धारित समयसीमा के परे पटाखे जलाना सख्त मना
जिला मजिस्ट्रेट (पूर्व) ने एक आदेश में कहा कि केवल सात और आठ नवंबर को सुबह छह बजे से सात बजे तक और रात आठ बजे से 10 बजे तक हरित पटाखे जलाने की अनुमति होगी। निर्धारित समयसीमा के परे पटाखे जलाना सख्त मना है।
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ने दिवाली के लिए कीं विशेष चिकित्सा व्यवस्थाएं
दिवाली के दौरान जलने की घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल ने अतिरिक्त बिस्तरों, आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर और डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी समेत चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अस्पताल ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि हर साल दिवाली पर लगभग 160 से 200 मरीज आते हैं, जिनमें से अधिकतर मामले जलने के होते हैं। (भाषा)



