Ramdhari Singh Dinkar Jayanti: पीएम मोदी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को जयंती पर किया नमन, कहा-उनकी कविताएं करती हैं आत्मगौरव का संचार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रसिद्ध हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व तथा कालजयी साहित्यिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक भारतीयों का मार्गदर्शन करती रहेगी। राष्ट्रकवि के नाम से लोकप्रिय दिनकर का जन्म 23 सितंबर 1908 को हुआ था और 24 अप्रैल, 1974 को उनका निधन हो गया था।
कहा, उनका विराट व्यक्तित्व भारतवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन। जनचेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान के भावों से भरी उनकी ओजस्वी कविताएं आज भी देशवासियों के हृदय में शौर्य, तेज और आत्मगौरव का संचार करती हैं। उनकी रचनाएं साहित्य को समृद्ध करने के साथ-साथ मातृभूमि के प्रति समर्पण को भी प्रेरित करती हैं। उनका विराट व्यक्तित्व और कालजयी कृतित्व युगों-युगों तक भारतवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



