देश-दुनिया
Court News: वकीलों ने दिल्ली हाईकोर्ट से निलंबित एसीपी के आचरण पर स्वतः संज्ञान लेने का किया अनुरोध, कोर्ट ने कहा-याचिका दायर करो

Delhi High Court: राष्ट्रीय राजधानी में वकील के एक समूह ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट से वकीलों को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में निलंबित किए जा चुके दिल्ली पुलिस के सहायक आयुक्त (एसीपी) मनस्वी वशिष्ठ के आचरण का स्वतः संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।
जानें, क्या है मामला
यह मामला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ के समक्ष उठाया गया। हालांकि, पीठ ने स्वतः संज्ञान याचिका पर कार्यवाही शुरू करने से इनकार कर दिया और वकीलों से सभी उपलब्ध सामग्री के साथ एक औपचारिक याचिका दायर करने को कहा, ताकि अदालत इस मामले पर विचार कर सके। (भाषा)


