Punjab Politics: नितिन नवीन के वार पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, कहा-नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, मुंधरा पोर्ट से होनी चाहिए

Punjab News: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरमाने लगी है। नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए हैं। पंजाब में नशे पर राजनीति गरमाने लगी है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वार पर पलटवार करते हुए कहा है कि नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, मुंधरा पोर्ट से होनी चाहिए। अगर आपको पंजाब की रत्ती भर भी चिंता है तो गुजरात से आने वाले नशे को रोकिए। गौरतलब है कि मुंधरा पोर्ट गुजरात के कच्छ जिले में कच्छ की खाड़ी के उत्तरी तट पर स्थित भारत का सबसे बड़ा निजी, वाणिज्यिक और कंटेनर बंदरगाह है।
जानें, क्या कहा था नितिन नवीन ने
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे एक संदेश दिया था कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई की शुरुआत पंजाब की धरती से होनी चाहिए, क्योंकि मेरे पंजाब का नौजवान, मेरे पंजाब का भविष्य खतरे में है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



