देश-दुनिया
President: द्रौपदी मुर्मू बोलीं, देश और समाज के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर छात्र भी करेंगे प्रगति

Droupadi Murmu In Vadodara: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को छात्रों से अपने कार्यक्षेत्र में देश और समाज के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसा करने से वे देश और समाज के साथ स्वयं भी प्रगति करेंगे।
कहा, शिक्षा तभी वास्तव में सार्थक होगी, जब उससे देश और समाज को लाभ पहुंचे
गुजरात में वडोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा के 75वें दीक्षांत समारोह में द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शिक्षा तभी वास्तव में सार्थक होगी, जब उससे देश और समाज को लाभ पहुंचे। (भाषा)



