देश-दुनिया

India-Pakistan: भारत के साथ प्रमुख मुद्दों पर भविष्य में हो सकती है वार्ता: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री

India-Pakistan Tension: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि कश्मीर, सिंधु जल संधि और आतंकवाद भारत के साथ प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं और पड़ोसी देश के साथ भविष्य में होने वाली किसी भी वार्ता में इन पर चर्चा की जा सकती है।

पाकिस्तान पूर्ण युद्ध से बचने की कोशिश कर रहा: रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पंजाब प्रांत में आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमले के कुछ घंटों बाद बुधवार को कहा कि इस्लामाबाद पूर्ण युद्ध से बचने की कोशिश कर रहा है। भारत ने मंगलवार देर ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पीओके और पंजाब में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button