Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन संदिग्ध पकड़े गए, देवेंद्र फडणवीस बोले, हमलावरों और उनके आकाओं को बख्शा नहीं जाएगा

Tiger Shroff Firing: राजस्थान पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन संदिग्धों को सोमवार को कोटा में पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कोटा शहर की पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये लोग ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। कोटा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर की पुलिस ने आज कोटा स्टेशन पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि उनकी पहचान अभी नहीं बताई गई है।
इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः देवेंद्र फडणवीस
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना में शामिल लोगों और उनके आकाओं का पता लगाएगी और इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से की मुलाकात
इस बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से उनके आवास पर मुलाकात की।
जानें, क्या है मामला
रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की थी। इस घटना में अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि उनका चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी
सोशल मीडिया में वायरल हुए एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन पुलिस ने अभी तक पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है।
हमलावरों और उनके आकाओं को बख्शा नहीं जाएगा: फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाए जाने पर कहा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि मुंबई पुलिस अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना में शामिल लोगों और उनके आकाओं का पता लगाएगी और इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा कि पुलिस को आरोपियों की पहचान के संबंध में अहम सुराग मिले हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (भाषा)



