राजनीति
Delhi Politics : एमसीडी की स्थायी समिति के ‘असंवैधानिक, गैरकानूनी’ चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी ‘आप’ : आतिशी

दिल्ली (Delhi) की मुख्यमंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शनिवार को लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया और दावा किया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति में एक सदस्य का चुनाव ‘‘गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक’’ था।
आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) शुक्रवार को हुए चुनाव के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। भाजपा ने एमसीडी की 18 सदस्यीय स्थायी समिति की एकमात्र रिक्त सीट पर निर्विरोध जीत हासिल की, क्योंकि सत्तारूढ़ ‘आप’ और कांग्रेस के पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार किया था। आतिशी ने भाजपा को एमसीडी को भंग कराने और यह देखने के लिए चुनावों में ‘आप’ का मुकाबला करने की चुनौती दी कि लोग नगर निगम में किस पार्टी को चाहते हैं। (भाषा)



