AI: पीएम मोदी बोले, भारत कृत्रिम मेधा से आ रहे बदलाव के क्षेत्र में अग्रणी

Artificial Intelligence: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत कृत्रिम मेधा (एआई) से आ रहे बदलाव के क्षेत्र में अग्रणी है और एआई क्षेत्र में उसकी प्रगति महत्वाकांक्षा एवं दायित्व दोनों को दर्शाती है। पीएम मोदी की यह टिप्पणी उस दिन आई है, जब वह यहां भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करने वाले हैं।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिति के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिति के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं। इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है। यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



