PM Modi New Zealand Visit: पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में खेलों से जुड़ी प्रदर्शनी का किया दौरा

PM Modi In New Zealand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के नवीनतम खेल उपकरणों और प्रौद्योगिकी से जुड़ी एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन न्यूजीलैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के सहयोग से किया जा रहा है। पीएम मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड में हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड का यह 40 वर्षों में पहला दौरा है।

खेलों से जुड़े कई आधुनिक इनोवेशन देखे
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि खेल हमेशा से भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मजबूत कड़ी रहे हैं। इस साल हम अपने जीवंत खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने का जश्न भी मना रहे हैं। ऑकलैंड में प्रधानमंत्री लक्सन और मैंने एक स्पोर्टिंग शोकेस में हिस्सा लिया, जहां हमने खेलों से जुड़े कई आधुनिक इनोवेशन देखे। यह देखना बहुत अच्छा लगा कि कैसे टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी खेलों के भविष्य को आकार दे रहे हैं और साथ ही हमारे दोनों देशों को और भी करीब ला रहे हैं। (भाषा)



