खेल-मनोरंजन
Khelo India: पीएम मोदी बोले-हम ओलंपिक के आधे खेलों में भी हिस्सा नहीं लेते, इसमें सुधार की जरूरत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ओलंपिक में शामिल आधे खेलों में भारत की भागीदारी नहीं होने पर अफसोस जताया। पीएम मोदी ने कहा कि देश की पदक संख्या तभी बढ़ सकती है, जब सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइम्बिंग जैसे उन खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी तैयार हों जिनमें अब तक उन्होंने हिस्सा नहीं लिया है।
कहा, खेलों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बनाना है
शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले खेलो इंडिया संवाद के लिए विभिन्न स्थानों पर जुटे सैकड़ों खिलाड़ियों, छात्रों और स्वयंसेवकों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि खेलों को लेकर उनका दृष्टिकोण केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है बल्कि खेलों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बनाना है। (भाषा)



