देश-दुनिया
Delhi Nursery Admission: दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

दिल्ली (Delhi) के करीब 1,741 निजी स्कूलों में नर्सरी, किंडरगार्टन (केजी) और पहली कक्षा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर
दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग (डीओई) ने 12 नवंबर को जारी एक परिपत्र में कहा कि पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है और पहली सामान्य प्रवेश सूची 17 जनवरी 2025 को प्रकाशित की जाएगी। (भाषा)



