खेल-मनोरंजन

National Games Opening Ceremony: ओलंपिक का आयोजन भारत में खेलों को नए आसमान पर ले जाएगा: नरेंद्र मोदी

National Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड में कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरा जोर लगा रहा है और देश में ओलंपिक होंगे तो वह भारत में खेलों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे हमारे खिलाड़ी हमेशा बड़े लक्ष्य लेकर चलते हैं, वैसे ही हमारा देश भी बड़े संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह शुरू
उत्तराखंड की धार्मिक विरासत और जैव विविधता का झलक पेश करते रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह मंगलवार को यहां शुरू हुआ, जिसमें 32 खेलों में लगभग 10 हजार खिलाड़ी पदक जीतने के लिए चुनौती पेश करेंगे। खेल 14 फरवरी तक चलेंगे और देहरादून में मुख्य आयोजन स्थल सहित इस पहाड़ी राज्य के सात शहरों में स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। लगभग 450 स्वर्ण पदक और इतनी ही संख्या में रजत और कांस्य पदक दांव पर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय खेलों के शुरू होने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां उत्तराखंड की धार्मिक विरासत और जैव विविधता का झलक पेश करते रंगारंग उद्घाटन समारोह में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुरू होने की घोषणा की। इससे पहले अल्मोड़ा के रहने वाले भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय खेलों की तेजस्विनी मशाल सौंपी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button