Delhi Election 2025: डुबकी मैंने लगाई और ठंड मल्लिकार्जुन खरगे को लगी, अमित शाह का कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार

Delhi Assembly Election 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं होगी वाली टिप्पणी के लिए निशाना साधा और उन पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया।
शाह ने खरगे पर कसा तंज
राजधानी दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के लिए एक चुनावी जनसभा में संबोधन के दौरान शाह ने यह कहते हुए खरगे पर तंज भी कसा कि डुबकी उन्होंने लगाई पर ठंड कांग्रेस अध्यक्ष को लग गई।
खरगे ने गंगा में डुबकी लगाने वाले भाजपा नेताओं पर कसा तंज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को पूछा कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी समाप्त हो जाएगी? उन्होंने कटाक्ष किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं में कैमरे के समक्ष डुबकी लगाने की होड़ मची है। (भाषा)



