खेल-मनोरंजन

Sanjay Kapoor Property: दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया कपूर को अपने दिवंगत पति संजय कपूर की सारी जायदाद का खुलासा करने को कहा

Karisma Kapoor And Priya Kapoor: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर को निर्देश दिया कि वह 12 जून को उनकी मृत्यु के दिन तक उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों का खुलासा करें।

जानें, क्या है मामला
न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने संजय की पूर्व पत्नी और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दो बच्चों द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया, जिसमें उनकी कथित वसीयत को चुनौती दी गई है और कथित तौर पर 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग की गई है।

प्रिया कपूर ने कहा, करिश्मा कपूर के बच्चों को 1900 करोड़ रुपये मिले, उन्हें और क्या चाहिए?
दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि संजय की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों को पारिवारिक ट्रस्ट से पहले ही 1900 करोड़ रुपये मिल चुके हैं तथा उन्हें और क्या चाहिए?

करिश्मा कपूर के बच्चों ने संजय कपूर की संपत्ति में मांगी हिस्सेदारी
संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर अपने दिवंगत पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी मांगी है और आरोप लगाया कि प्रिया ने जायदाद पर कब्जा करने के लिए संजय कपूर की वसीयत रची है।

करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर उच्च न्यायालय में सुनवाई, दिवंगत पिता की वसीयत को चुनौती
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों द्वारा दायर एक याचिका दर्ज की, जिसमें उनके दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित वसीयत को चुनौती दी गई थी। अदालत ने साथ ही, बच्चों की सौतेली मां प्रिया कपूर को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने प्रिया कपूर को याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई नौ अक्टूबर के लिए स्थगित कर दी। अब सबकी नजर इस मामले पर है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button