राजनीति

India-US Relations: अमेरिका को स्वाभाविक साझेदार बताने को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर कसा तंज

PM Modi And Trump: कांग्रेस ने अमेरिका को भारत का स्वाभाविक साझेदार बताए जाने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या वे इतने स्वाभाविक साझेदार हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 35 बार यह घोषणा कर दी कि उन्होंने भारत एवं पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करवाई।

जयराम रमेश ने कही ये बात
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से कहा है कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार हैं। अब सवाल यह है कि क्या वे इतने स्वाभाविक हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 35 से अधिक विभिन्न अवसरों पर घोषणा की है कि उन्होंने व्यापार के लाभ का उपयोग करते हुए 10 मई की शाम को भारत-पाकिस्तान युद्धविराम कराया?

जानें, प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के सकारात्मक आकलन पर गर्मजोशी से प्रतिक्रिया व्यक्त की और विश्वास जताया कि यह वार्ता दोनों देशों के बीच साझेदारी की असीम संभावनाओं को तलाशने का मार्ग प्रशस्त करेगी। मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश व्यापार वार्ता को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।

जानें, अमेरिकी राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता के सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई मुश्किल नहीं होगी और वह जल्द ही अपने अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। पीएम मोदी पर अब कांग्रेस ने तंज कसा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button