Sonakshi Sinha: कुत्तों के मुद्दे पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, समाज के रूप में हम कितने भावशून्य हो चुके हैं

Stray Dogs: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने दिल्ली-एनसीआर से कुत्तों को किसी दूसरी जगह भेजने से संबंधित उच्चतम न्यायालय के निर्देश की आलोचना करते हुए इसे निराशाजनक बताया।
कहा, हम कितने भावशून्य हो गए, हर दिन निराशाजनक
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि दिन-ब-दिन हम यह दिखा रहे हैं कि एक समाज के रूप में हम कितने भावशून्य हो गए हैं। हर दिन निराशाजनक है।
जानें, कहा था सुप्रीम कोर्ट ने
आवारा कुत्तों के काटने से विशेष रूप से बच्चों में होने वाली रेबीज की समस्या के कारण अत्यंत गंभीर स्थिति के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के प्राधिकारों को निर्देश दिया कि वे सभी आवारा कुत्तों को शीघ्रतापूर्वक उठाएं और उन्हें आश्रय स्थलों में रखें। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का कोई स्वागत कर रहा है तो कोई आलोचना। आवारा कुत्ते हर किसी के लिए मुसीबत बने हुए हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



