देश-दुनिया

Supreme Court ने कहा, विकास कार्य करते समय पर्यावरण की रक्षा करना जरूरी

Supreme Court News: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को तेलंगाना सरकार को कांचा गाचीबोवली वन स्थल के समग्र पुनरुद्धार के वास्ते एक अच्छा प्रस्ताव पेश करने के लिए छह सप्ताह का समय दिया और कहा कि राज्य सरकार को काटे गए पेड़ों को फिर से लगाना होगा।

कहा, वन क्षेत्र को बहाल किया जाना चाहिए
प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि वन क्षेत्र को बहाल किया जाना चाहिए।

आवारा कुत्तों से जुड़ी याचिका पर किया जाएगा गौर : प्रधान न्यायाधीश
भारत के प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने आवारा कुत्तों से संबंधित एक याचिका का उच्चतम न्यायालय में तत्काल सुनवाई के लिए उल्लेख किए जाने पर बुधवार को आश्वासन दिया कि वह इस पर गौर करेंगे। प्रधान न्यायाधीश गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ के समक्ष एक वकील ने कॉन्फ्रेंस फॉर ह्यूमन राइट्स (इंडिया) की याचिका का उल्लेख किया।

छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामले में पहलवान सुशील की जमानत रद
उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की जमानत रद कर दी। न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के चार मार्च के उस आदेश को रद कर दिया, जिसमें कुमार को जमानत दी गई थी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

सुप्रीम कोर्ट की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button