खेल-मनोरंजन

Daayra: मेघना गुलजार की अगली फिल्म दायरा में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन आएंगे नजर

Daayra Film: तलवार और राजी जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन कर चुकीं मेघना गुलजार अपनी अगली फिल्म दायरा में अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन को निर्देशित करेंगी। फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। दायरा एक क्राइम-ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। दायरा एक क्राइम-ड्रामा थ्रिलर फिल्म है।


करीना ने कहा, फिल्म की विचारोत्तेजक और साहसी कहानी मुझे बेहद पसंद आई
करीना कपूर ने एक बयान में कहा कि हिंदी सिनेमा में 25 शानदार वर्षों का जश्न मनाते हुए मैं अपनी अगली फिल्म दायरा की घोषणा करते हुए उत्साहित हूं। निर्देशक के रूप में मेघना गुलजार के साथ काम करना एक सपना सच होने जैसा है। मैं लंबे समय से उनके कार्यों की प्रशंसक रही हूं। पृथ्वीराज जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता के साथ सहयोग करना भी मेरे लिए खास है। फिल्म की विचारोत्तेजक और साहसी कहानी मुझे बेहद पसंद आई। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button