देश-दुनिया

Ambedkar Jayanti: आंबेडकर की प्रेरणा से देश सामाजिक न्याय के लिए समर्पित: नरेंद्र मोदी

Ambedkar Jayanti 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीम राव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि आंबेडकर की प्रेरणा के कारण ही देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने के लिए समर्पित है।

आंबेडकर छोटे राज्यों के पक्षधर थे; बिहार, उप्र, मप्र के विभाजन का प्रस्ताव रखा था
भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर का मानना ​​था कि बड़े राज्य शासन और लोकतांत्रिक जवाबदेही के लिए गंभीर चुनौतियां पेश करते हैं, जबकि छोटे राज्य अधिक प्रबंधनीय होते हैं और समान विकास सुनिश्चित कर सकते हैं। आंबेडकर ने 1955 में प्रकाशित अपनी पुस्तक ‘थॉट्स ऑन लिंग्विस्टिक स्टेट्स’ में बिहार और मध्य प्रदेश जैसे बड़े प्रांतों के विभाजन की जोरदार वकालत की और कहा कि ‘‘वर्तमान प्रांत बहुत बड़े हैं तथा प्रशासन योग्य नहीं हैं’’।

भाजपा-आरएसएस के लोग आंबेडकर के शत्रु : मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का सिर्फ नाम लेती है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग आंबेडकर के शत्रु हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाए जाने को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि बाबासाहेब को चुनाव में हराने के लिए भाजपा के वैचारिक पूर्वज जिम्मेदार थे।

बसपा प्रमुख मायावती ने आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।बसपा प्रमुख ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को आज उनकी जयंती पर आंबेडकरवादी पार्टी बसपा के तत्वावधान में पूरे देश भर में उन्हें शत-शत नमन, माल्यार्पण व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इसके लिए सभी लोगों का तहेदिल से आभार व धन्यवाद। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button