खेल-मनोरंजन

Ranveer Allahabadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के मुंबई स्थित फ्लैट पर पहुंची पुलिस, बंद मिला घर

Mumbai News: मुंबई और असम पुलिस की टीम यूट्यूब शो में की गई विवादास्पद टिप्पणी की जांच के तहत शुक्रवार को यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के आवास पर पहुंचीं, लेकिन उसका फ्लैट बंद मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों की आलोचना
रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों की आलोचना हो रही है। इस सिलसिले में देश भर में कई स्थानों पर इलाहाबादिया व अन्य के खिलाफ पुलिस में कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इलाहाबादिया ने यह विवादित टिप्पणी समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में की थी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button