क्राइम

Murder: दोस्त को घर बुलाकर की हत्या, पिता और पुत्र पर मुकदमा

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर क्षेत्र में अपने दोस्त को घर पर बुलाकर उसकी धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव को भूसे में छुपाने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जानें, क्या है मामला
अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) राम अरज ने बताया कि चांदपुर निवासी हर्ष (22) को उसका दोस्त लवी बृहस्पतिवार की शाम अपने घर ले गया था। शुक्रवार को पुलिस को लवी के घर में भूसे के कमरे में हर्ष का शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान पाये गए हैं। इसके अलावा घर से खून से सना चाकू और ब्लेड मिले हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button