खेल-मनोरंजन

Saif Ali Khan Attacked: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई में बुधवार देर रात अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बुधवार देर रात हुई वारदात
पुलिस ने बताया कि यह घटना सैफ के बांद्रा स्थित आवास पर बुधवार देर रात में घटी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान के घर में घुस आया और दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ परिजन घर में मौजूद थे। अधिकारी ने बताया कि चाकू से किए गए हमले में सैफ अली खान घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

सैफ पर हमले के बाद विपक्षी नेता बोले, महाराष्ट्र में तो सेलिब्रिटी भी सुरक्षित नहीं
विपक्षी नेताओं ने बृहस्पतिवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर एक घुसपैठिए द्वारा चाकू से हमला करने की घटना बताती है कि राज्य में मशहूर हस्तियां भी सुरक्षित नहीं हैं और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। आम लोगों की तो बात ही छोड़िए…। यहां तक ​​कि जिन मशहूर हस्तियों के पास अपनी सुरक्षा है, वे भी सुरक्षित नहीं हैं।’’

सैफ पर हमला चिंताजनक: सुप्रिया सुले
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने अभिनेता सैफ अली खान पर उनके आवास में किए गए हमले को लेकर बृहस्पतिवार को चिंता व्यक्त की। लोकसभा सांसद सुले ने कहा कि अभिनेता अस्पताल में भर्ती हैं और सुरक्षित हैं। उन्होंने इस घटना को ‘चिंताजनक’ करारदिया।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सैफ पर हमले की घटना पर चिंता व्यक्त की
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना पर बृहस्पतिवार को चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुंबई में बांद्रा स्थित सैफ के आवास पर देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button