क्राइम

Delhi News: मानहानि की शिकायत के मामले में अदालत ने आतिशी और संजय सिंह को जारी किया नोटिस

दिल्ली (Delhi) की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित की ओर से दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत पर मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह को नोटिस जारी किया।

27 जनवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने आप नेताओं को 27 जनवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत उसी दिन मामले में आगे की सुनवाई करेगी।

संदीप दीक्षित की साख को नुकसान पहुंचाने का आरोप
मानहानि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आतिशी और संजय सिंह ने जानबूझकर संदीप दीक्षित की साख को नुकसान पहुंचाया। इसमें दावा किया गया है कि एक संवाददाता सम्मेलन में आतिशी और सिंह ने आरोप लगाया था कि संदीप दीक्षित ने न केवल भाजपा से करोड़ों रुपये लिए, बल्कि कांग्रेस ने आप को हराने के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलीभगत भी की है। संदीप दीक्षित दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं ।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button