खेल-मनोरंजन
Sri Tej: तेलुगु अभिनेता श्री तेज पर धोखाधड़ी और शादी का झांसा देने के आरोप में केस दर्ज

तेलुगु अभिनेता श्री तेज (Telugu Actor Sri Tej) के खिलाफ 34 वर्षीय एक महिला की उस शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उसने अभिनेता पर ‘लिव-इन’ में रहने के दौरान ‘शादी का झूठा वादा’ कर धोखा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
लिव इन में रहते थे दोनोंः पुलिस
पुलिस के मुताबिक, दोनों दो-तीन महीने से ‘लिव-इन’ संबंध के तहत रह रहे थे। महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि अभिनेता ने उसे धोखा दिया और अब वह उससे बच रह रहे हैं। (भाषा)



