Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी से की मुलाकात

झारखंड (Jharkhand) के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के अभूतपूर्व ढंग से दूसरी बार सत्ता में आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की उनकी यह पहली यात्रा है। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें 28 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
हेमंत सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने शनिवार को झारखंड में शानदार वापसी करते हुए 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल कर ली, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को महज 24 सीटें ही मिल सकीं। झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए किया आमंत्रित
झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल, तेजस्वी समेत ‘इंडिया’ के शीर्ष नेता हो सकते हैं शामिल
कांग्रेस के राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव सहित इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के शीर्ष नेता 28 नवंबर को हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। यह जानकारी सोमवार को कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दी।
झारखंड में नवनिर्वाचित विधायकों में से 89 प्रतिशत करोड़पति: रिपोर्ट
झारखंड में नवनिर्वाचित विधायकों में 89 प्रतिशत करोड़पति हैं और कांग्रेस के रामेश्वर उरांव सबसे अमीर विधायक हैं, जिनकी कुल संपत्ति 42.20 करोड़ रुपये है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट से मिली। ‘द झारखंड इलेक्शन वॉच’ और ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने 81 विजयी उम्मीदवारों में से 80 के हलफनामों का विश्लेषण किया और पाया कि 2024 में 71 नवनिर्वाचित विधायक ‘करोड़पति’ हैं, जो 2019 में निर्वाचित ऐसे विधायकों की संख्या से 20 प्रतिशत अधिक है।
झारखंड के आदिवासी बेल्ट में राजग का निराशाजनक प्रदर्शन, 28 सीटों में से महज एक पर मिली जीत
झारखंड में हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में राज्य के आदिवासी बेल्ट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का प्रदर्शन बेहद निराशानजक रहा। राज्य में आदिवासी बहुल 21 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के बावजूद राजग को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा। (भाषा)



