खेल-मनोरंजन
IIFA Awards 2024: शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और एनिमल को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

अबू धाबी के यास आइलैंड में आयोजित ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2024’ (आइफा) में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया, जबकि रणबीर कपूर अभिनीत ‘एनिमल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।
शाहरुख कान ने अभिनेता विक्की कौशल और फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ मिलकर शनिवार को आइफा पुरस्कार समारोह की मेजबानी की। शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से…’ के निर्देशक मणिरत्नम और संगीतकार एआर रहमान ने अभिनेता को पुरस्कार दिया। शाहरुख ने पुरस्कार लेने से पहले मणिरत्नम के पैर छुए। (भाषा)



