देश-दुनिया
देश में एक लाख ‘गौ ध्वज’ स्थापित किए जाएंगे: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati) ने शनिवार को कहा कि हिंदुओं के लिए पूज्य गायों की रक्षा के लिए देशभर में एक लाख ‘गौ ध्वज’ स्थापित किए जाएंगे।
शंकराचार्य पश्चिमी त्रिपुरा के तुलाकोना में गौ ध्वज स्थापित करने के लिए त्रिपुरा में हैं। उत्तराखंड में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश की आजादी से पहले भी गौहत्या पर प्रतिबंध लगाने की जोरदार मांग उठती रही है। (भाषा)



