खेल-मनोरंजन
Malvika Bansod: भारत की मालविका बंसोड़ ने चीन ओपन में पेरिस ओलंपिक पदक विजेता तुनजुंग को हराया

भारत (Bharat) की मालविका बंसोड़ (Malvika Bansod) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां चीन ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को सीधे गेम में हराया।
दुनिया की 43वें नंबर की खिलाड़ी ने पहले गेम में तीन गेम प्वाइंट बचाए और इंडोनेशिया की दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी तुनजुंग को 46 मिनट में 26-24 21-19 से हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। (भाषा)



