क्राइम
Land For Job Scam Case: नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू और तेजस्वी यादव को दिल्ली की अदालत ने किया तलब

दिल्ली (Delhi) की एक अदालत ने नौकरी के बदले जमीन से जुड़े धन शोधन के मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद एवं अन्य को बुधवार को तलब किया है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने आरोपियों को सात अक्टूबर को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया। (भाषा)


