देश-दुनिया

Lakhimpur Kheri News: सीएम योगी बोले, ग्लोबल वार्मिंग पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि ग्लोबल वार्मिंग पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी है। योगी आदित्यनाथ 2,850 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे कुंभी, लखीमपुर में भारत के पहले बायो-पॉलिमर प्लांट का शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

कहा, जितना जागरूक होंगे, पर्यावरण हमें जीने के लिए उतना ही अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएगा
उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम लोग जितना जागरूक होंगे, पर्यावरण हमें जीने के लिए उतना ही अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएगा। योगी ने कहा कि दुनिया पर्यावरण प्रदूषण के प्रति चिंतित है।

कहा, वातावरण को अनुकूल बनाने की जिम्मेदारी भी मनुष्य की ही होगी
खराब मौसम और ग्लोबल वार्मिंग के बीच संबंध का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर प्रतिकूल वातावरण मनुष्य ने बनाया है, तो वातावरण को अनुकूल बनाने की जिम्मेदारी भी मनुष्य की ही होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिकारी और पार्टी सदस्य उपस्थित थे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button