देश-दुनिया
1984 Anti-Sikh Riots: 1984 सिख-विरोधी दंगे मामले में सीबीआई जगदीश टाइटलर के खिलाफ गवाह का पता लगाए: अदालत

दिल्ली (Delhi) की एक अदालत ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सोमवार को निर्देश दिया कि वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ एक गवाह का पता लगाए। सीबीआई मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह ने केंद्रीय एजेंसी को मनमोहन कौर का पता लगाने और उन्हें बुलाने का एक और अवसर दिया, जो मामले में टाइटलर के खिलाफ अभियोजन पक्ष की गवाह (पीडब्लू) हैं।
गवाह का बयान दर्ज
न्यायाधीश ने पहले भी कौर को तलब किया था, लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसी ने सूचित किया था कि उनका पता नहीं चल रहा है। अदालत ने सोमवार को अभियोजन पक्ष के एक अन्य गवाह बाल किशन आर्य का बयान दर्ज किया, जबकि अन्य गवाहों- अनुज सिन्हा और एन डी पंचोली को 20 दिसंबर को तलब किया। (भाषा)



