शहर-राज्य

Raigarh Road Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ में निजी बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 27 लोग घायल

महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह विवाह समारोह से लोगों को ले जा रही तेज रफ्तार बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सवा नौ बजे मनगांव के निकट ताम्हिनी घाट पर हुई। उन्होंने कहा कि बस पुणे के लोहेगांव से महाड के बीरवाड़ी की ओर जा रही थी। अधिकारी ने कहा कि एक मोड़ पर चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया, जिसके बाद वाहन पलट गया।

हादसे में इनकी गई जान
उन्होंने कहा कि दो पुरुषों और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घायल हुए 27 लोगों को मनगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि चार मृतकों की पहचान संगीता जाधव, गौरव दराडे, शिल्पा पवार और वंदना जाधव के रूप में हुई है, जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button