शहर-राज्य

UP News: नोएडा में आग लगने से तीन लोगों की मौत के मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में थाना बीटा- दो क्षेत्र में सोफा बनाने वाली एक फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह आग लगने से तीन लोगों की जल कर मौत होने के बाद मृतकों के परिजन ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी थी आग
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र के साइट- 4 में स्थित सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button