Delhi News: रेखा गुप्ता बोलीं-दस हजार छात्रों के लिए छात्रावास बनाएगी दिल्ली सरकार

Rekha Gupta: राष्ट्रीय राजधानी में सत्य निकेतन की दुर्घटना के बाद विद्यार्थियों के लिए सरकारी आवासों की बढ़ती मांग के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार 10,000 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधाएं विकसित करेगी।
जानें, क्या कहा रेखा गुप्ता ने
रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि शुरुआत में हमारी सरकार 10000 छात्रों को सभी सुविधाओं वाले हॉस्टल उपलब्ध कराएगी और इस दिशा में काम पहले ही शुरू हो चुका है। दिल्ली आने वाले हर छात्र की आंखों में एक सपना होता है, उनके पीछे बरसों की मेहनत होती है और घर पर परिवार की उम्मीदें होती हैं। हमारी कोशिश है कि उन्हें रहने के लिए एक सुरक्षित और सहयोगी माहौल मिले, ताकि वे मन लगाकर पढ़ाई कर सकें और उस भविष्य की ओर बढ़ सकें, जिसे बनाने के लिए वे यहां आए हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



