देश-दुनिया
Loan: बैंक से कर्ज लेकर विदेश भाग गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी: निर्मला सीतारमण

Bank Loan: करोड़ों रुपये का बैंक कर्ज लेकर विदेश भाग जाने वाले लोगों का ऋण माफ कर देने के विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में 749.83 करोड़ रूपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
कहा, पांच कानूनों में किया जाएगा संशोधन
वित्त मंत्री सीतारमण ने यह बात राज्यसभा में बैंककारी विधियां (संशोधन) विधेयक पर हुई चर्चा के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से पांच कानूनों में संशोधन किया जाएगा। (भाषा)



