राजनीति

UP Politics: मायावती बोलीं-वंदे मातरम् पर राजनीति ठीक नहीं, जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें सरकारें

Vande Mataram: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को कहा है कि वंदे मातरम् पर राजनीति ठीक नहीं है। केंद्र और सभी राज्य सरकारों को जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

जानें, क्या कहा मायावती ने
मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि देश में वंदे मातरम् गायन को पूरा गाना है या शुरू के दो छंद (पैरा) गाना है या नहीं गाना है, इसको लेकर जो इस समय में देश में राजनीति चल रही है, यह ठीक नहीं है और इस मामले में हमारी पार्टी का यही कहना है कि वंदे मातरम् गायन को लेकर अभी हाल ही में संसद में जो कानून पास किया गया है, यह कोई पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है।

सियासी दलों पर साधा निशाना
मायावती के मुताहिक, केंद्र व राज्यों में भी सत्ता परिवर्तन के दौरान सभी पार्टियां अपने राजनीतिक स्वार्थ/फायदे के हिसाब से या फिर अपनी कमियों पर से जनता का ध्यान बांटने के लिए यह सब करती रहती हैं अर्थात एक-दूसरे के बने कानूनों को बदलती रहती हैं।

इन पर ध्यान दें सभी
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि इस समय देश व जनहित के मुद्दों पर व खासकर बेरोजगार युवाओं व छात्र-छात्राओं जेन-जी व स्कूली बच्चे-बच्चियों की जी-अल्फा एवं इस समय देश के कुछ भागों में भयंकर आई बाढ़ से हो रही जान-माल की हानि आदि के अनेकों और भी अति-महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र व सभी राज्य सरकारों को तथा साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों को भी सही से समुचित ध्यान देना चाहिए, यही वर्तमान में देश व जनहित में समय की सबसे जरूरी मांग भी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button