Aadhaar Updation: अब आधार अपडेट करना हुआ आसान, घर बैठे-बैठे हो जाएंगे ये काम, नहीं जाना पड़ेगा केंद्र

Aadhaar Update News: आधार कार्ड (Aadhaar Card) अपडेट करना अब आसान हो गया है। आप घर-बैठे-बैठे इसे अपडेट कर सकते हैं। आधार केंद्र भी नहीं जाना पड़ेगा।
ये कर सकते हैं अपडेट
आप अपने नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी घर बैठे आनलाइन बदल सकेंगे। हालांकि बायोमीट्रिक बदलाव जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो अपडेट के लिए कार्डधारकों को अब भी आधार सेवा केंद्र जाना पड़ेगा।
इस तारीख तक कर सकते हैं मुफ्त अपडेट
यूआइडीएआइ के मुताबिक, 14 जून 2026 तक आनलाइन आधार अपडेट पूरी तरह मुफ्त रहेगा। इससे लोगों को बिना शुल्क दिए अपनी आधार डिटेल में सुधार करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कार्डधारकों की ओर दी गई जानकारी जैसे नाम या पता का सत्यापन अब सरकारी दस्तावेजों जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड से ही हो जाएगा।
आधार और पैन लिंक करना अनिवार्य
अब हर पैन कार्ड धारक को 31 दिसंबर 2025 तक अपने पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं करते हैं, तो एक जनवरी, 2026 से आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा और आप उसे किसी वित्तीय या टैक्स से जुड़ी प्रक्रिया में उपयोग नहीं कर पाएंगे। नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय भी अब आधार सत्यापन आवश्यक होगा।
अब आसान होगी केवाईसी प्रक्रिया
बैंक या वित्तीय संस्थानों में केवाईसी कराना भी आसान बना दिया गया है। आप तीन तरीकों से केवाईसी पूरा कर सकते हैं- आधार ओटीपी वेरिफिकेशन से, वीडियो केवाईसी या फेस-टू-फेस वेरिफिकेशन के जरिये। इससे केवाईसी प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस और समय बचाने वाली हो जाएगी।
ऐसे करें अपडेट
सबसे पहले माईआधार पोर्टल पर जाएं
इसके बाद अपना आधार नंबर लागइन करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा
इसके बाद अपडेट आधार का विकल्प चुनें और उन क्षेत्रों को चुनें, जिसे अपडेट करना चाहते हैं
संबंधित दस्तावेज अपलोड करें
रिक्वेस्ट सबमिट कर आनलाइन प्रगति ट्रैक कर सकते हैं।
वेरिफिकेशन के बाद आपके आधार प्रोफाइल में अपडेट दिखने लगेंगे।
अब आधार अपडेट करने की इतनी है फीस
नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट के लिए 75 रुपये
फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या फोटो अपडेट के लिए 125 रुपये
पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त कर सकेंगे
आधार सेवा केंद्र पर अपडेट के लिए 75 रुपये, 14 जून 2026 तक आनलाइन दस्तावेज अपडेट फ्री
आधार रीप्रिंट यानी प्रिंटेड कापी के लिए 40 रुपये देने होंगे।
घर पर नामांकन सेवा के लिए केवल पहले व्यक्ति के लिए 700 रुपये, इसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपये देने होंगे। इससे लोगों को राहत मिलेगी (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



