PM Modi Avian Visit: पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के समक्ष नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

PM Modi In Avian: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के दौरान समुद्री नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका तथा ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते में उनके संरक्षण के लिए प्रावधान होने चाहिए।
पीएम मोदी बोले, ट्रंप से मिलकर खुली हुई
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि एवियन में राष्ट्रपति ट्रंप से मिलकर खुशी हुई। हमने व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, टेक्नोलॉजी और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में हमारे द्विपक्षीय सहयोग में हुई लगातार प्रगति की समीक्षा की।
कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखना बहुत जरूरी
पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल करने की कोशिशों में हुई प्रगति के लिए भारत की सराहना व्यक्त की। वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखना बहुत जरूरी है। नागरिकों, जिनमें समुद्री कर्मी भी शामिल हैं, की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



