देश-दुनिया

Education: राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Rahul Gandhi In Kota: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान के कोटा में देश की शिक्षा प्रणाली की प्रासंगकिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह हमारे बच्चों को दबाती और कुचलती है जो देश के लिए सही नहीं है।

कहा, भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ एक वसूली तंत्र बन गई
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ एक वसूली तंत्र बन गई है। जरा सोचिए – देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ नीट की तैयारी पर खर्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है। आज कोटा से और देश के हर कोने से लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं – इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है।

हमें ऐसी व्यवस्था बनानी है, जो आपको बड़े सपने देखने का हक दे
हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक या तो सपने देखने नहीं दिए गए या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए। छात्रों की गूंज सिर्फ अभियान नहीं – एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है, जो आपको बड़े सपने देखने का हक दे और आपकी जिंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button