Stray Animals : शहर से गांव तक आवारा पशु बने समस्या, कैसे पाएं इनसे निजात

आवारा पशुओं (Stray Animals) की संख्या गांवों के साथ शहरों में भी लगातार बढ़ती जा रही है। झुंड में आवारा जानवर शहर की सड़कों में आम घूमते नजर आ जाते हैं। जिस वजह से लोगों के काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर गुजरने वाले बड़े वाहनों की चपेट में आने से पशु कई बार चोटिल भी हो जाते हैं। नित कहीं न कहीं आवारा पशुओं के हमलों में कई लोगों को अपनी जांन गंवानी पड़ती है। गांवों में आवारा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।
आपस में जाते हैं भिड़
आवारा पशु झुंड में घूमते नजर आते हैं। सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु अचानक आपस में भिड़ने लग जाते हैं। जिस वजह से राहगीरों को दिक्कत होती ही है। साथ में इनकी चपेट में राहगीरों के चोटिल होने का डर भी बना रहता है। शहर के पाश इलाकों में भी अक्सर आवारा पशु सड़क के बीचों बीच डेरा जमा लेते हैं। जिससे राहगीरों को खासी परेशानी होती है। जब आवारा पशु आपस में भिड़ने लगते हैं, तो किसी हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।अक्सर यहां आवारा पशु भिड़ते-भिड़ते सड़क के बीचो बीच जम जाते हैं। जिससे कई बार राहगीर घायल हो चुके हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)


