राजनीति

Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन और बी सुदर्शन रेड्डी में नौ सितंबर को होगा मुकाबला

Vice Presidential Election 2025: उपराष्ट्रपति पद के लिए नौ सितंबर को होने वाले चुनाव पर इस बार सबकी नजर है। उपराष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार और उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा।

विपक्षी दलों ने पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को घोषित किया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को घोषणा की कि उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार होंगे। साथ ही, उन्होंने देश के दूसरे सबसे बड़े पद के लिए होने वाले चुनाव को वैचारिक लड़ाई बताया।

जानें, कौन हैं बी सुदर्शन रेड्डी
बी. सुदर्शन रेड्डी आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म आठ जुलाई 1946 को आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी जिले के आकुला मायलारम गांव में एक किसान परिवार में हुआ। उन्होंने साल 1971 में उस्मानिया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी कर हैदराबाद में वरिष्ठ अधिवक्ता के प्रताप रेड्डी के मार्गदर्शन में सिविल और संवैधानिक मामलों की प्रैक्टिस शुरू की। आठ अगस्त 1988 को वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में गवर्नमेंट प्लीडर नियुक्त हुए और बाद में केंद्र सरकार के लिए एडिशनल स्टैंडिंग काउंसिल की जिम्मेदारी निभाई। जस्टिस रेड्डी ने 1991 में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में जज के तौर पर न्यायिक करियर की शुरुआत की। बाद में वे सुप्रीम कोर्ट के जज बने।

कांग्रेस ने एक समय पर्रिकर को बताया था यस मैन
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी सुदर्शन रेड्डी को जब गोवा का पहला लोकायुक्त नियुक्त किया गया था, कांग्रेस ने उन पर राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हां में हां मिलाने वाला व्यक्ति होने का आरोप लगाया था। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रेड्डी (79) को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन के खिलाफ मंगलवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया गया। अब सबकी नजर उपराष्ट्रपति चुनाव पर हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button