राजनीति

Haryana Election: हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 67 उम्मीदवारों की सूची, जानें-कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Election 2024) के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा से उम्मीदवार बनाया, अनिल विज को अंबाला सीट से प्रत्याशी बनाया
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि अनिल विज को अंबाला सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

तेजपाल तंवर सोहना से चुनाव लड़ेंगे
ज्ञान चंद गुप्ता पंचकुला से, कंवर पाल गुर्जर जगाधरी से, सुनीता दुग्गल रतिया से, भव्या बिश्नोई आदमपुर से, तेजपाल तंवर सोहना से चुनाव लड़ेंगे।

बाकी सीटों पर एक-दो दिन में सूची जारी की जाएगी
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज 67 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है, हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा से लड़ेंगे और सभी की सीटें तय कर दी गई है। पांच-12 तारीख तक सभी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बाकी 22-23 सीटे और बची हुई हैं, जल्द ही एक-दो दिन में उसकी सूची जारी की जाएगी। खट्टर ने कहा कि मुझे लगता है कि उस समय हमारे एथलीट राजनीतिक चक्रव्यूह में फंस गए थे। आज उसका पटाक्षेप हो रहा है, वही लोग कांग्रेस से टिकट के लिए गुहार लगा रहे हैं। इसका मतलब है कि पूरा मामला राजनीतिक था।

अनिल विज बोले, मैं और अधिक काम करूंगा, लोगों का और विश्वास जीतूंगा
आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अंबाला कैंट निर्वाचन क्षेत्र से नामित होने पर भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि मैं और अधिक काम करूंगा, लोगों का और विश्वास जीतूंगा, पार्टी को और ज्यादा आगे लेकर जाएंगे और कड़ी मेहनत करेंगे। ‘काम किया है, काम करेंगे’ यह मेरा मुख्य नारा रहा है।

प्रदेश में इस बार रोचक मुकाबला होने के आसार है। अब तक कई सियासी दलों ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button