देश-दुनिया

Harvard University: अमेरिका गृह मंत्रालय ने हार्वर्ड में विदेशी छात्रों की दाखिला प्रक्रिया पर रोक लगाने की दी चेतावनी

America: अमेरिका के गृह मंत्रालय ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय को चेतावनी दी है कि अगर वह अंतरराष्ट्रीय छात्र वीजा धारकों की अवैध और हिंसक गतिविधियों के बारे में 30 अप्रैल तक रिकॉर्ड उपलब्ध कराने में विफल रहता है तो विदेशी छात्रों को दाखिला देने की विश्वविद्यालय की प्रक्रिया पर रोक लगा दी जाएगी।

इसलिए की गई कार्रवाई
मंत्रालय ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय को दिए गए 27 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक के अनुदान को भी रद कर दिया है। हार्वर्ड के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की यह ताजा कार्रवाई 2.2 अरब अमेरिकी डॉलर के संघीय वित्त पोषण पर रोक लगाने के बाद की गई है, क्योंकि विश्वविद्यालय ने प्रशासन की मांगों की एक सूची को अस्वीकार कर दिया था।

ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय को दिए जाने वाले 2.2 अरब डॉलर के अनुदान पर रोक लगाई
गत दिनों अमेरिका सरकार ने कहा है कि वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय को दिए जाने वाले 2.2 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के अनुदान और अनुबंधों पर रोक लगा रही है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ, जब विश्वविद्यालय ने सोमवार को कहा था कि वह परिसर में आंदोलन संबंधी सक्रियता को सीमित करने की ट्रंप प्रशासन की मांगों का अनुपालन नहीं करेगा। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button