देश-दुनिया
Himachal News: हिमाचल में भारी बारिश और ओलावृष्टि से कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे कई पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। राजधानी शिमला में करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
कहा, कितनी हुई बारिश
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि कुल्लू जिले के सियोबाग में सबसे ज्यादा 28.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में 23.8 मिमी और नारकंडा में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। (भाषा)



