राजनीति
Manipur News: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करना कोई समाधान नहीं: इरोम शर्मिला

Manipur Politics: मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने शुक्रवार को दावा किया कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करना कोई समाधान नहीं है बल्कि राज्य में जारी जातीय हिंसा के लिए लोकतांत्रिक जवाबदेही से बचने का एक तरीका मात्र है।
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू विधानसभा निलंबित
मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के अपने पद से इस्तीफा देने के कुछ दिन बाद बृहस्पतिवार को हिंसा प्रभावित मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। विधानसभा को भी निलंबित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मणिपुर विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है, जिसका कार्यकाल 2027 तक है। (भाषा)



